स्कूटी सवार बदमाशों ने मिर्च झोंक कर की थी लूट पुलिस ने व्यापारी से हुई लूट का किया खुलासा

बिजनौर के थाना नजीबाबाद के साहू जैन डिग्री कॉलेज के पास बीती शाम व्यापारी से स्कूटी सवार बदमाशों मिर्च झोंक कर बैग छीनकर लूट को अंजाम दिया था जिसका आज पुलिस ने व्यापारी से लूट का खुलासा कर दिया पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है बदमाशो के पास से नकदी व अन्य कीमती कागज़ात भी बरामद किये है

आप को बता दे कि 29 जनवरी को अर्जुन राजपूत पुत्र श्री सतीश कुमार निवासी मौ0 मकबरा निकट राजपूत धर्मशाला थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर ने थाना नजीबाबाद पर तहरीर दी कि शाम के करीब 06.15 बजे नीले रंग की स्कूटी पर सवार 03 बदमाशों द्वारा उसकी साईकिल को साहू जैन डिग्री कालेज के पीछे ओवरटेक कर रोक लिया तथा आंखों में मिर्च पाउडर डालकर काले रंग का बैग छीन लिया, बैग में कम्पनी के करीब 7500/- रुपये व अन्य कागजात थे।

इस घटना से संबंध में थाना नजीबाबाद पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा घटना का संज्ञान लेकर थाना नजीबाबाद को उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद के पर्यवेक्षण में थाना नजीबाबाद पुलिस टीम द्वारा आज लूट करने वाले अभियुक्त अर्जुन पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम बेरमाबाद गढी थाना नहटौर, अभय चौहान पुत्र चन्द्रमा सिंह व सुबोध कुमार पुत्र सुखलाल सिंह नि० मौ० हिमालयन कालोनी शेखपुर गढू थाना नजीबाबाद को कोतवाली देहात रोड हनुमान मन्दिर के सामने कस्बा नजीबाबाद से गिरफ्तार किया व घटना में प्रयुक्त नीले रंग की स्कूटी, 02 चाकू नाजायज, 7,650/- रुपये, 13 पासबुक, एक रशीद बुक आदि बरामद किए गए

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ विकास आर्य नजीबाबाद

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago