बिजनौर में किसकी मिलीभगत से काटे जा रहे है हरे भरे आम के पेड़

▪️60 पेड़ों को काटने की अनुमति आड़ में पूरे हरे भरे बाग को काटने की तैयारी।

जिला बिजनौर वन विभाग पर्यावरण को दर किनार कर लगातार हरे भरे आम के पेड़ कटवाने के आरोपों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है वहीं जिला बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के ग्राम पुरुषोत्तमपुर स्थित में भी एक बाग में हरे भरे आम के पेड़ों का कटान किया जा रहा है उक्त बाग में लगभग 230 आम के पेड़ बताए जा रहे हैं, जिसमें वन विभाग की ओर से मात्र 60 पेड़ों की काटने की अनुमति प्रदान की गई है

हल्का लेखपाल व साहनपुर वन रेंजर पर मिली भगत से राजस्व को हानि पहुंचाना का आरोप। उक्त बाग में सभी पेड़ हरे भरे है उसके बाद भी विभाग द्वारा कुछ पेड़ो की अनुमति प्रदान कर दी जाती जिसकी आड़ में लकड़ी माफियाओं द्वारा सारे पेड़ काटकर राजस्व की हानि के साथ साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाने में लगे हुए हैं।

इस संबंध में एक शिकायत वन संरक्षक को भी की गई है जिसमें बताया गया कि पातन अनुज्ञा दो हिस्सों में जारी की गई है। मौके पर लगभग 230 आम के पेड़ हैं, लेकिन हल्का लेखपाल से मिलकर फरद में काफी कम पेड़ दर्ज करा रखे हैं। ठेकेदार के द्वारा पूरा बाग ही काटा जा रहा है। सबूत मिटाने के उद्देश्य से सभी पेड़ों की जड़ें भी हाथों-हाथ उखाड़कर वहां पर टैक्टर से खेत की जुताई हाथों हाथ करा रहे हैं।

इस संबंध में वन संरक्षक को भेजी शिकायत में किसी अन्य टीम को मौके पर भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए जाने की मांग की गई ताकि विभाग को राजस्व की हानि ना हो सके। उक्त संबंध में जब साहनपुर वन रेंजर से जानकारी लेनी चाही तो उनको अनेको बार फोन करने के बाद भी फोन उठाना उचित नहीं समझा।डीएफओ मनोज शुक्ला ने बताया कि उनको उक्त मामले की जानकारी नहीं है, अभी मौके पर किसी को भेजकर दिखाते हैं।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ विकास आर्य नजीबाबाद

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago