नजीबाबाद से AIMIM के सम्भावित प्रत्याशी अब्दुल्ला गुलज़ार ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश

▪️नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा के साथ किया स्वागत, जलपान कराया

बिजनौर के नजीबाबाद नगर में एकता और भाईचारे का परिचय उस समय देखने को मिला जब नगर में गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव पर निकाले गए भव्य नगर कीर्तन का स्वागत ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यालय पर किया गया। वहां मुस्लिम समाज के लोगो ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत कर नगर में भाईचारा का संदेश दिया।

बीती शाम ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन से चेयरमैन पद के प्रत्याशी अब्दुल्ला गुलज़ार ने अपने कार्यालय पर गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव पर शबद-कीर्तन के साथ निकाले गए भव्य नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।

इस मौके पर अब्दुल्ला गुलज़ार, परवेज खान, शाहिद खान, असलम खान, असलम अंसारी, इंतजार अंसारी, अरशद चौधरी, इदरीस राइन, गुलजार अहमद, मोहम्मद साईम , हसीन, फ़िरोज़, डॉ0 सलीम, बाहर आलम, इनामुलहक, मोहम्मद अहसान, डॉ0 अब्दुल बारी, समीर, कसीम भोला, अफ्फान, दानिश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस दौरान सिख समाज के लोगो को जलपान भी कराया गया। वही सिख समाज के जिम्मेदार लोगो ने अब्दुल्ला गुलज़ार के इस कार्य की जमकर सराहना की और अब्दुल्ला गुलज़ार को शॉल भेंट की।

इस मौके पर चेयरमैन पद के प्रत्याशी अब्दुल्ला गुलज़ार ने कहा कि नजीबाबाद गंगा जमुनी तहज़ीब का शहर है, यही नजीबाबाद की पहचान है, यहां हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस मे सब प्रेम से रहते है और एक दूसरे के त्यौहारो में भी शामिल होते है।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ विकिस आर्य नजीबाबाद रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago