Categories: अफजलगढ़

विदेशी पक्षी, बंगाल टाइगर देखना हैं तो आईये बिजनौर

▪️पशु पक्षियों से प्रेम करने वालों के लिए बिजनौर जिला खजाने से कम नहीं हैं।

बिजनौर में सर्दियों का मौसम शुरू होते ही जंगली जानवर व विदेशी पक्षी मौसम को सुहाना बना रहे है कही बंगाल टाइगर को धूप सकते हुए देखा जा रहा है तो कही साइबेरियन पक्षियों का झील पर जमावड़ा।

बिजनौर के अमानगढ़ में पर्यटकों को यूं तो जंगल की रोमांचक सफारी खूब भा रही है, लेकिन मंगलवार को यह उत्साह उस समय और बढ़ गया, जब सड़क से कुछ ही दूर पर बाघ बैठा दिखाई दिया।

पर्यटकों के दल ने खूब फोटो लिए वही दूसरी तरफ बिजनौर के थाना रेहड़ के पीली डैम झील पर साइबेरियन पक्षियों का झील पर लगा जमावड़ा देखने को मिला झील में रंग बिरंगे पक्षियों को देख सैलानियों ने आंनद लिया हर साल सर्दी के मौसम में विदेशी पक्षी इस झील में आते है।

जिले में कई स्थान हैं, जहां पर प्रवासी पक्षी डेरा डालते हैं और अपना वंश आगे बढ़ाते हैं। जिले में 80 से अधिक प्रजाति के पक्षी दिखते हैं। मुख्य रूप से ये पक्षी मंगोलिया, साइबेरिया, नार्वे सहित पूरे यूरोपियन देशों से यह पक्षी आते हैं।अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक काफी संख्या में प्रवासी पक्षी यहां पहुंचते हैं।

अमानगढ़ में कुछ समय पहले ही जंगल सफारी शुरू हुई है। तब से अब तक रोजाना कई पर्यटक वहां पहुंच रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो अमानगढ़ में 27 से ज्यादा बाघ, सौ से ज्यादा हाथी हैं। इसके अलावा वहां भालू, गुलदार, दर्जनों प्रजाति के प्रवासी पक्षी, गिद्ध भी देखने को मिलते हैं। वहां का घना जंगल पर्यटकों को खूब लुभाता है।

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता मौहम्मद शुऐब की यह खास रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago