नजीबाबाद में दरोगा द्वारा पत्रकार से अभद्रता करने पर पत्रकरो ने एकजुट होकर दिया धरना

▪️दरोगा की पत्रकार से अभद्रता, आलाधिकारियों का आश्वासन!

Bijnor: नजीबाबाद के आदर्श नगर पुलिस चौकी प्रभारी धनवान सिंह को आज नजीबाबाद के वरिष्ठ पत्रकार राजपाल सिंह चौहान से अभद्रता करने महंगी पड़ गई आज शाम लगभग 4:00 बजे किसी बात पर चौकी प्रभारी आदर्श नगर धनवान सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार राजपाल चौहान से अभद्रता की उन्होंने कहा ज्यादा बड़े पत्रकार बन रहे हो होश में रहा करो नहीं तो जेल भेज दूंगा

यह बात राजपाल को गवारा नहीं हुई तो उन्होंने चौकी के सामने दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए वह अपने साथियों को सूचना दी सूचना मिलने पर नगर के सभी पत्रकार आदर्श नगर पुलिस चौकी पर इकट्ठा हो गए वह चौकी प्रभारी को हटाए जाने वह पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए

सूचना मिलने पर कोतवाल नजीबाबाद मौके पर पहुंचे और पत्रकारों को समझाने लगे पर सभी पत्रकारों ने कहा जब तक चौकी इंचार्ज धनवान सिंह हटाई नहीं जाएंगे तब तक धरना खत्म नहीं होगा तब कोतवाल नजीबाबाद ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर चौकी प्रभारी आदर्श नगर धनवान सिंह को हटाए जाने ओमपाल सिंह को नया चौकी प्रभारी बनाने का आश्वासन दिया

आश्वासन मिलने पर धरना खत्म किया गया गौर करने की बात है कि देश के चौथे स्तंभ समझे जाने वाले पत्रकारों पर पुलिस का आए दिन अन्याय कहीं ना कहीं देखने को मिलता ही रहता है।

नजीबाबाद से हमारे संवाददाता नसीम अहमद की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago