आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की घरवालों ने की पिटाई

▪️बिजनौर में रात में प्रेमिका से मिलने गए युवक की रस्सी से बांधकर की पिटाई।

Bijnor: नगीना के एक गांव में रात 2:30 बजे अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने घर में रस्सी से बांधकर जमकर पीटा। जिसके बाद युवक की पिटाई होने के बाद उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

दरअसल यह पूरा मामला नगीना तहसील के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव कुत्तोंनंगली उर्फ पेरूवाला का है। जहां बीती रात को प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए रात 2:30 बजे उसके घर कूदकर चला गया।

युवती के परिजनों को जैसे ही आहट हुई तो परिजनों ने प्रेमी को पकड़कर घर में रस्सी से बांधकर उसके साथ जमकर मारपीट की। जिसके बाद उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी कोतवाली देहात का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। बीती रात 2:30 बजे प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए युवती के घर में कूद गया। जिसको परिजनों ने देख लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

बिजनौर में रात में प्रेमिका से मिलने गए युवक की रस्सी से बांधकर की पिटाई

बिजनौर से हमारे संवाददाता आक़िफ़ अंसारी की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago