नजीबाबाद के इन दो बैंको की हठधर्मिता के बीच फंसी बुजुर्ग महिला ग्राहक पूरा परिवार झेल रहा प्रताड़ना

बिजनौर के थाना क्षेत्र नजीबाबाद के कटरा चेतराम निवासी नमन गुप्ता के द्वारा प्रेस को जानकारी देते हुए बताया गया कि फर्म सिद्धार्थ गुप्ता नमन गुप्ता की मालिक उनकी माताजी विजय गुप्ता है वे पिछले 20 दिनों से नजीबाबाद के बैंक एचडीएफसी की वजह से काफी परेशान चल रहे हैं।

बताते चलें कि उनकी फर्म सिद्धार्थ गुप्ता नमन गुप्ता के नाम से 50 लाख की लिमिट एचडीएफसी बैंक द्वारा चलाई जा रही थी ,फर्म के मालिक विजय गुप्ता के द्वारा दूसरे बैंक से जिसका नाम आईसीआईसीआई है वह अपने यहां एचडीएफसी की 50 लख रुपए की लिमिट को टेकओवर कर रहा है जिसका डिमांड ड्राफ्ट आईसीआईसीआई बैंक द्वारा बनाया गया है

लेकिन एचडीएफसी बैंक यह डिमांड ड्राफ्ट लेने से मना कर रहा है और अपनी मनमानी करते हुए वृद्ध महिला विजय गुप्ता को बैंक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं जिस कारण से उनके स्वास्थ्य को भी हानि पहुंच रही है।

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद को भी अवगत कराया गया उनके द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही इस विषय में उचित कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराया जाएगा

एचडीएफसी बैंक द्वारा बेवजह मनमानी से सिद्धार्थ गुप्ता नमन गुप्ता फर्म की मालिक विजय गुप्ता काफी परेशान हो रही हैं इसी परेशानी के चलते पूरे परिवार ने एचडीएफसी बैंक के सारे सेविंग व करंट अकाउंट बंद करने का निर्णय लिया है ताकि भविष्य में एचडीएफसी बैंक द्वारा दी जा रही परेशानी से बचा जा सके।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago