Categories: नूरपुर

बिजनौर में डंपर की टक्कर से शिक्षा मित्र की हुई दर्दनाक मौत, स्कूटी सवार साथी शिक्षिका भी हुई गंभीर रूप से घायल

बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र में नूरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो शिक्षिकाएं दुर्घटनाग्रस्त हो गईं, जिसमें एक शिक्षामित्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी साथी असिस्टेंट शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना सोमवार दोपहर की है, जब जाफरपुर कोट स्थित स्कूल से ड्यूटी समाप्त कर नूरपुर लौट रही शिक्षामित्र लक्ष्मी चौहान (निवासी: जटपुरा समाली, अमरोहा) और असिस्टेंट शिक्षिका अनुष्का (निवासी: बागपत) की स्कूटी को एक तेज रफ्तार खनन डंपर ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लक्ष्मी डंपर के पहियों के नीचे आ गईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल अनुष्का को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस फरार डंपर और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

इस घटना से मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लक्ष्मी चौहान एक समर्पित शिक्षामित्र थीं, जिनकी सेवा को स्थानीय लोग भी सम्मान की दृष्टि से देखते थे।

वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में भी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ गुलफाम राजा नूरपुर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

1 month ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago