बेसहारा लोगों को ईद किट देकर दिया ईद का तोहफा

विश्व मानवधिकार परिषद की तरफ से नई बस्ती नजीबाबाद में हाफिज़ अनवार के आवास पर  ईद किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे विश्व मानवधिकार परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मौलाना अनवारुल हक ने कहा कि इस्लाम धर्म में ईद खुशी का नाम है और उस खुशी को खुशी नहीं कहते जो एक तन्हा व्यक्ति महसूस करे बल्कि जो अमीर गरीब छोटा बड़ा व हर समाज का व्यक्ति मनाये उसे ईद व खुशी कहते हैं इसलिए अपनी ईद की खुशी में गरीबों को जरूर शामिल करें

उन्होंने कहा कि ईद मेल मोहब्बत आपसी भाईचारे का त्यौहार है इसलिए अमन शांति के साथ ईद उल फ़ित्र का पवित्र त्यौहार मनाए और सभी धर्म व समाज के लोगों में मोहब्बत बांटने का काम करें

मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष अलसंख्यक आदिल इरफान ने कहा कि ईद का पवित्र त्यौहार पर हम विशेष तौर पर उन परिवारों की ईद की व्यवस्था करते हैं जिनके परिवार के जिम्मेदार लोग लम्बे समय से जेल में बंद हैं हम सभी लोगों को चाहिए कि हैसियत अनुसार गरीबों की मदद करें चाहे वह किसी भी धर्म में समाज का हो

जिला महासचिव एडवोकेट मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि
विश्व मानवधिकार परिषद ईद के मोके पर जनपद बिजनौर के अलावा अन्य जनपदों में भी गरीब बेसहारा लोगों को ईद किट  देने का शुभ कार्य करता आया है और आगे भी लाचार मजबूर लोगों की हर स्तर से  मदद करता रहेगा

इस मौके पर समाजसेवी कारी अब्दुल वाजिद,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हकीम हाफिज ताहिर, मोहम्मद इमरान, हाफिज अनवार,मोहम्मद असजद,अफ़ज़ाल, राहुल कुमार, मोहम्मद जफर, आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम की यह रिपोर्ट

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago