खबर जनपद बिजनौर के थाना शेरकोट क्षेत्र से है, जहां आज गांव शहजादपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 45 वर्षीय शिक्षक प्रकाश वीर ने अपने कमरे में तमंचे से खुद को गोली मार ली है।
बताया जा रहा है, कि वह मूत्राशय के कैंसर से पीड़ित थे और मानसिक रूप से भी काफी परेशान थे। दिव्यांग बेटे की चिंता और परिवार की जिम्मेदारियों के बोझ ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
जनपद बिजनौर के हरेवली स्थित स्वात्री बाई फुले इंटर कॉलेज में पढ़ाने वाले प्रकाश वीर ने अपने कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के अनुसार, प्रकाश वीर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। और घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। वह अपने दिव्यांग बेटे की चिंता में परेशान रहते थे, क्योंकि परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी, उनकी मौत के बाद परिवार में दहशत का माहौल है
बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद धामपुर
©Bijnor Express
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…