बिजनौर मे नजीबाबाद के मौहल्ला जाफतगंज /हवेलीतला स्थित गोशाला के पीछे पालिका की ओर से सड़क बनाई जा रही है, जिस पर कुछ सभासदों और मोहल्लेवासियों ने सड़क मानकों के अनुरूप ना बनने का आरोप लगाया है
आप को बता दे की मोहल्ला जफ्तागंज वार्ड नंबर 8 में हाजी इरफान के मकान से बिट्टन खां वाली मस्जिद के पास लगभग 115 मीटर c.c सड़क और नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है , इस सड़क का बजट 1162000 है नगर पालिका के कुछ भाषण आज हो रहे सड़क निर्माण कार्य पर पहुंचे और मौके पर मीडिया को बुलाकर बताया कि सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है
उन्होंने कहा की पुरानी सड़क को तोड़कर इस पर नई सड़क बनाई जा रही है पुराना मालवा नहीं हटाया गया है वहीं नाली निर्माण कार्य में भी पुरानी ईंटों के इस्तेमाल करने और मानक के अनुरूप सामग्री न लगाने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया ।
नगर पालिका सभासद शिवम कुमार , सभासद चांद , सभासद रिजवान ने मीडिया को कहा कि जनता द्वारा दिए जा रहे टैक्स के पैसों का गलत इस्तेमाल हो रहा है जो सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है वह मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है
सभी सभासदों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य में 6 इंच की जगह 4 इंच मटेरियल सड़क निर्माण कार्य में डाला जा रहा है ।
वहीं कुछ स्थानीय निवासी और मौजूदा वार्ड नंबर 8 के सभासद इरफान उर्फ गुड्डू ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुसार किया जा रहा है
बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम
© Bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…