बिजनौर में प्रेमी की शादी दूसरी लड़की से तय होने पर गुस्साई प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी, प्रेमी के घर पहुंचकर पुलिस को बुलाया

बिजनौर के नहटौर में प्रेमी की शादी दूसरी लड़की से तय होने पर गुस्साई प्रेमिका अपने प्रेमी के घर जाकर बैठ गई। प्रेमिका प्रेमी से ही शादी की जिद पर अड़ी रही।प्रेमी के परिजनों ने प्रेमिका के साथ मारपीट करते हुए अपने घर से निकाल दिया।प्रेमिका ने फोन करके पुलिस को बुला लिया।दोनों पक्ष थानें पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार नहटौर थाना क्षेत्र के गांव की एक युवती का आरोप है कि गांव खंडासाल के ही युवक ने करीब पांच वर्ष पूर्व उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाते हुए शोषण भी किया।शादी करने के बात पर उसे टालता चला आ रहा है।

अब शादी से मुकरने के बाद दूसरी लड़की से शादी तय कर ली।दूसरी लड़की से शादी तय करने पर रविवार को उसकी निशानी देने वाले आए थे।पता चलने पर प्रेमिका अपने प्रेमी के घर जाकर बैठ गई और प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। जिस पर प्रेमी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया।

प्रेमिका ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को बुला लिया।प्रेमिका सहित दोनों पक्ष थानें पहुंच गए। लेकिन प्रेमी थाने नहीं आया।प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।हल्का दरोगा सुभाष तोमर ने बताया कि समझौते की बात चल रही है।समझौता नही होने पर तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएंगी

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मोहम्मद फैजान नहटौर

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

3 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago