नजीबाबाद मुशायरे में शायरों ने अपना उम्दा कलाम पेश कर खूब दाद बटोरी उर्दू अदब की खिदमत के लिए आरिफ गांधी बिजनौरी को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया

गीत ग़ज़ल संगम एकेडमी नजीबाबाद के तत्वाधान में आयोजित मुशायरे में शायरों ने अपना उम्दा कलाम पेश कर खूब दाद बटोरी। मुशायरे में उर्दू अदब की खिदमत के लिए आरिफ गांधी बिजनौरी को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।

मुशायरे में कुंभ में मरने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मोहल्ला मुगलुशाह में मुख्तार अंसारी के निवास पर आयोजित मुशायरे को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नसीम आलम एडवोकेट ने कहा कि मुशायरों से उर्दू अदब के चिराग रोशन हो रहे हैं इन चिरागों की हिफाजत करना हम सब की जिम्मेदारी है।

विशिष्ट अतिथि तसनीम सिद्दीकी ने बच्चों को उर्दू की तालीम दिलाए जाने पर जोर दिया मुशायरे के अध्यक्ष उस्ताद शायर शनावर किरतपुरी ने कहा कि आज मुशायरे दिलों को जोड़ने का एक ऐसा संगम हे जहां से मोहब्बतें पैदा होती हैं।मुशायरों से मोहब्बतों का पैगाम दिया जाता हे

कारी शाकिर रिजवी के संचालन में आयोजित मुशायरे का आगाज डॉक्टर इल्यास अंसारी की नाते पाक से हुआ। मुशायरे में आरिफ गांधी, शनावर किरतपुरी,वाहिद जमाल,डॉक्टर आफताब नोमानी,मौलाना अकरम कासमी,कारी शाकिर रिजवी,कारी शोएब नफीस,सुहैल शाहाब,हाफिज शादाब मुल्तानी ,डॉक्टर इल्यास अंसारी,कुमार मोनू रुबा,डॉक्टर नसीम अख्तर,अब्दुल हई सबा,ताबिश नजीबाबादी,कमर अख्तर,नसीम नजीबाबादी,शहबाज अख्तर,जावेद नूर,आदि ने अपना कलाम पेश किया।

इस अवसर पर अजीज मुल्तानी, एम डी खान,अमजद सिद्दीकी,अबरार सलमानी,डॉक्टर नजाकत ,डॉक्टर तौकीर अहमद,असलम सिद्दीकी,शादाब नोमानी,हाजी इरफान अंसारी ,शाकिर शालू,सूफियान फैज आदि मौजूद रहे।
बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफ़ताब आलम

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम नजीबाबाद

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago