बिजनौर में मां ने अपने ही बेटे को 50 हजार में बेचा, बाद में अपहरण का ड्रामा कर की रिपोर्ट दर्ज

कांठ क्षेत्र से तीन दिन पूर्व अगवा किए गए डेढ़ साल के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया। मां ने ही 50 हजार रुपये में बेटे को बेच दिया था। बाद में अपहरण का ड्रामा किया। आरोपी मौका पाकर बिना पैसे दिए ही बच्चे को अगवा कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने महिला, सौदा तय करने वाले बिचौलिए और बच्चे को खरीदने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि 29 जनवरी की रात बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती चांद मस्जिद निवासी सोनी परवीन ने कांठ थाने में तहरीर दी थी। उसने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। कुछ लोगों ने उसे काम दिलाने के बहाने कांठ क्षेत्र में बुलाया और उसके डेढ़ साल के बच्चे को अगवा कर भाग गए हैं।

पुलिस और एसओजी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने शनिवार को अमरोहा के धनौरा थाना क्षेत्र के साहू नगला मिलक निवासी अनिल, नौगांवा सादात रतनपुर खुर्द निवासी सोनू उर्फ रोबिन सनगिल और गजरौला थाना क्षेत्र के बृजेश को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अनिल और सोनू ने बताया कि उन्होंने इस बच्चे को 50 हजार रुपये में सोनी परवीन से खरीदा था, जबकि 70 हजार रुपये में बृजेश से सौदा तय कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने सोनी परवीन को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने भी बच्चे को बेचने की बात कबूल कर ली।

उसने बताया कि आरोपी उसका बच्चा भी ले गए थे और तय रकम भी उसे नहीं दी थी। इसलिए उसने पुलिस को सूचना दे दी थी। सीओ अपेक्षा निंबाडिया ने बताया कि चारों आरोपी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिए गए हैं

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद धामपुर

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago