विद्युत संकट के दौरान चांद रात व ईद उल फितर पर नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र को अधिक से अधिक विद्युत आपूर्ति मिले, इसके लिए नजीबाबाद विधायक हाजी तसलीम अहमद ने उपजिलाधिकारी कार्यालय नजीबाबाद में उपजिलाधिकारी नजीबाबाद, अधिशासी अभियंता विद्युत, उपखंड अधिकारी विद्युत से वार्ता की और उपजिलाधिकारी नजीबाबाद को एक ज्ञापन सौंपा
विधायक नजीबाबाद ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण खण्ड निगम लिमिटेड मेरठ के एमडी से फोन पर वार्ता की और उन्हें नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र को शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति देने की पत्र भेजकर मांग की।
उन्होंने कहा की आने वाले अगले तीन दिनों तक शाम 5 बजे से प्रात: 7 बजे तक के समय को विद्युत कटौती मुक्त रखा जाए तथा ईद के दिन को विद्युत कटौती से मुक्त रखने का प्रयास किया जाए। उन्होंने नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र को 20 घंटे विद्युत आपूर्ति देने भी मांग की है
इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता मुन्नवर अली, समाजसेवी हाजी दिलशाद अहमद, बार संघ अध्यक्ष वसीम अहमद एडवोकेट, बार संघ महासचिव इंतजार अहमद, नवाब एडवोकेट, रहमान एडवोकेट, सुल्तान अंसारी एडवोकेट, पूर्व प्रधान जाहिद अंसारी, अनवर खान मंसूब, हलीम दानिश आदि मौजूद रहे
नजीबाबाद से हमारे संवाददाता वसीम बारी की रिपोर्ट।
© Bijnor Express
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…