नहर टूटने से गाँव मे घुसा पानी, सूचना पर एसडीएम ने तत्काल लिया संज्ञान

जनपद बिजनौर के ग्राम भनेड़ा में पूर्वी गंगा नहर निर्माण खंड चार नजीबबाद से बिजनौर वाली शाखा के नेशनल हाईवे नहर के पुल के पास से टूटने से भनेड़ा बस स्टैंड पर बनी नवनिर्मित कॉलोनी जलमग्न हो गई धीरे धीरे हाईवे से गांव में जाने वाले रास्ते पर उतरने लगा देखते देखते क्षेत्रीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

पत्रकार शहनवाज़ ने सूझ बूझ से तत्काल गंगा नहर निर्माण के जूनियर इंजीनियर एवं नजीबाबाद एसडीएम श्री मनोज कुमार जी को अवगत कराया ये नजीबाबाद एसडीएम साहब का सराहनीय कार्य ही कहा जावेगा जो उन्हें फोन करते ही तत्काल उन्होंने मौके पर पूर्व गंगा नहर के जूनियर इंजीनियर एवं सहायक अभियंता को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया

कुछ ही समय मे दोनों अधिकारी मौके पर जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और नहर को बंद करने का कार्य शुरू कर किया। ग्रामवासियों ने एसडीम मनोज कुमार सिंह व सिंचाई विभाग का दिल से धन्यवाद दिया

नजीबाबाद से हमारे संवाददाता वसीम बारी की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

3 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

3 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago