नजीबाबाद में भी भाजपा सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर प्रशासन ने भव्य कार्यक्रम अयोजित

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नजीबाबाद एसडीएम परमानन्द झा ने बताया कि शासन ने सभी वर्गों के लोगों के लिए कई योजनाएं चला रखी है।

उक्त योजनाओं को प्रशासन द्वारा पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर कई योजनाओं के लाभान्वित पात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

सोमवार को नजीबाबाद शहर के सुरेश ग्रैन्ड पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में शासन की योजनाओं पर जानकारी देते हुए नजीबाबाद एसडीएम परमानन्द झा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, मुख्यमंत्री की कई महत्वकांक्षी योजनाओं सहित तमाम विकास कार्यों प्रदेश में किए गए है जिससे प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा हैं।

यूपी सरकार ने चार साल में गन्ना किसानों को 1.25लाख करोड़ का भुगतान किया है। 36 हजार करोड़ से 86 लाख किसानों का ऋण माफ किया है। लगभग 1.35 लाख स्कूलों का कायाकल्प किया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का भी आयोजन किया गया जिसके तहत 28 जोड़ो की सम्पूर्ण रीति रिवाज से शादी की गयी।

बिजनौर एक्सप्रेस से अल्ताफ़ रज़ा की ये खास रिपोर्ट

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago