आगामी त्यौंहारों को मद्देनज़र रखते हुए नहटौर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित

बिजनौर में नहटौर की कोतवाली परिसर में त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्राधिकारी धामपुर सर्वम सिंह ने त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की

मंगलवार को कोतवाली परिसर में आयोजित होली व रमजान के पर्व को दृष्टिगत शांति समिति की बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह ने कहा कि आगामी त्योहार होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अफवाह पर कोई ध्यान न देने तथा अफवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को तत्काल देने की अपील की। साथ ही उन्होंने पूर्व की घटना को दृष्टिगत रखते हुए रंग के जुलूस के समय रूट डाइवर्ट कर वाहन निकालने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि जिन स्थानों से पूर्व से जुलूस निकालता आ रहा है उन्हीं स्थानों से जुलूस निकाले। कोई नई परंपरा शुरू न करे। रमजान के पाक महीने को देखते हुए होली का पर्व मनाए। किसी पर अनावश्यक रंग न डाले।

वहीं कोतवाल धीरज सोलंकी ने कहा कि सभी लोगों को जागरूक करें कि अनाधिकृत शराब विक्रेताओं से शराब न खरीदे क्योंकि यह जहरीली हो सकती है। अनाधिकृत शराब विक्रेताओं की सूचना पुलिस को दे ताकि उनके विरूद्ध कार्रवाई की जा सके।

शराब के नशे में वाहन न चलाएं। इन सब से होली के रंग में भंग पड़ सकता है। उन्होंने कहा शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई शरारती तत्व दिखाई दे उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे जिससे समय रहते समस्या से निपटा जा सके। इस अवसर पर नायब तहसीलदार विजय कुमार, लेखपाल,ब्रह्म सिंह रवि,जेई नूतन प्रकाश, लिपिक विशेष उपाध्याय सभासद व ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नहटौर से मोहम्मद फैज़ान कि यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago