खाद्य विभाग की टीम ने नहटौर पहुंचकर मिठाई व किराने की दुकानों के लिए सेंपल, मचा हड़कंप

बिजनौर के नहटौर में खाद्य विभाग की टीम ने नहटौर पहुंचकर मेन बाजार से मिठाइयों की दुकानों व किराने की दुकानों सहित 6 दूकानों के सेंपल लिए। टीम द्वारा की गई कार्रवाई से अन्य दुकानदारों व होटल संचालकों में हड़कंप मचा रहा

आप को बता दे कि खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर टीम के साथ मैन बाजार पहुंचे जहां उन्होंने छः दुकानों के नमूने भरे जिस में तीन होटल से मिठाई के सैंपल व तीन किराने की दुकान से सैंपल लिए। टीम के पहुंचने पर अन्य दुकानदारों में हड़कम मच गया।

कुछ होटल स्वामी व दुकानदार दुकान छोड़ कर भूमिगत हो गए। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि शासन के आदेश पर ये अभियान चलाया जा रहा है जिस से त्योहारों पर लोगों को सही सामान मिल सके।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय मिठाइयों में मिलावट की अधिक शिकायत मिलती है जिस कारण ये अभियान पूरे जिले में चल रहा है जिस से आम जनता को सही सामान मिल सके

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मोहम्मद फैजान नहटौर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago