बिजनौर के नहटौर में घास काटने गई 13 वर्षीय बालिका पर गुलदार का हमला बाल बाल-बाल बची जान

बिजनौर के नहटौर में जंगल से घास काटने गई 13 वर्षीय बालिका पर गुलदार ने हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बालिका को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने बालिका की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार बिजनौर के नहटौर क्षेत्र के गांव मुकर्रमपुर निवासी लौकेश पत्नी पुष्पेन्द्र, चंद्रकला पत्नी लौकेश, पिंकी पत्नी अतुल आदि शुक्रवार की शाम गांव के पूर्व में स्थित तालाब के पास पशुओं के चारे के लिए घास काटने गई थी। उनके साथ 13 वर्षीय बालिका साक्षी पुत्री पुष्पेन्द्र अपनी माता के साथ गई थी।

बताया जाता है कि बच्ची पास में ही खेल रही थी। इसी दौरान उस पर गुलदार ने जंगल से निकलकर हमला कर दिया। बालिका की चीख पुकार सुनकर महिलाओं तथा वहीं काम कर रहे गणेश पुत्र दलसिंह ने हिम्मत करके उसे गुलदार से छुड़ाया।

गुलदार बालिका को छोड़ जंगल की ओर भाग निकला । घायल साक्षी को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

घटना से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीण राजेन्द्र सिंह, मोनू कुमार, कुमर सिंह, गजेंद्र सिंह, अमनपाल सिंह, बंटी आदि ने बताया कि गांव के जंगल में लंबे समय से समूह में गुलदार दिखाई दे रहे हैं।

आरोप लगाया कि कई बार मांग करने के बाद भी वन विभाग ने गुलदारों को पकड़वाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लोग समूह में जंगल जा रहे हैं लेकिन उसके बाद भी वे सुरक्षित नहीं है। रेंजर गोविंदराम गंगवार ने बताया कि गांव में पिंजरे लगवाकर गुलदार को पकड़वाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की तथा समूह बनाकर जंगल जाने की अपील की

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मोहम्मद फैजान नहटौर

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago