Categories: अफजलगढ़

बन्द पड़े मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लगने से दस हजार की नगदी सहित एक लाख रुपए का कीमती सामान जलकार हुआ राख

बिजनौर के अफजलगढ़ के मोहल्ला मंझोली निवासी नगमा पत्नी असलम खान के बन्द पड़े मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लगने से दस हजार की नगदी सहित एक लाख रुपए का कीमती सामान जलकार राख हो गया

वही पड़ोसियों ने मकान का ताला तोड़कर आग को बुझाया पीड़िता ने शासन से मुआवजा की गुहार लगाई। नगर के मोहल्ला मंझोली निवासी पीड़िता नगमा पत्नी असलम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थी।

शुक्रवार को उनके मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई थी। आग लगने के कारण मकान में रखा फ्रिज, मिक्सर मशीन,पंखा, डबल बेड,कपड़े  व दस हजार की नकदी सहित एक लाख रुपए के लगभग का सामान जलकर राख हो गया। जिसमे पीड़िता का एक लाख रुपए के लगभग नुकसान हो गया है।

पड़ोसी फैसल अहमद, इरफान अहमद आदि को जैसे ही मकान में धुआं उठता दिखाई दिया तो उन्होंने मकान का तोला तोड़कर मकान के अन्दर घुसकर आग को बुझाने लगे। जब तक आग को बुझाने का प्रयास करते मकान स्वामी नगमा पत्नी असलम खान की दस हजार की नगदी सहित कीमती सामान जलकार राख हो गया था।

पीड़िता ने कहा कि अगर पड़ोसी मकान का ताला नही तोड़ते तो पीड़िता का मकान का बाहर पड़ा सामान भी जलकर राख हो जाता। वही पीड़िता ने शासन से मुआवजे की गुहार लगाई उधर हलका लेखपाल प्रमोद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज पीड़िता की हर संभव मदद की जायेगी

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ शोएब कुरैशी अफजलगढ़

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago