बिजनौर के नहटौर में बाईकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

बिजनौर के नहटौर पैजनिया मार्ग पर दो बाईकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार गांव बैरमपुर खजूरी निवासी तालिब पुत्र शमीम उम्र 26 वर्ष  गांव के ही समीर पुत्र उस्मान उम्र 22 वर्ष के साथ नहटौर किसी कार्य से आए थे। वह सायं 6 बजे के समय नहटौर से वापस लौटते समय नहटौर पैजनिया मार्ग पर गांव मानकपुर की पुलिया के पास पहुंचने पर उनकी बाइक की सामने से आ रहे गांव मच्छमार निवासी इरफान पुत्र रईसुद्दीन व ग्राम दामनगर लकड़ा निवासी सनव्वर पुत्र इरशाद की बाइक से टक्कर हो गईं।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों बाईकों के परखंचे उड़ गए। घटना में दोनों बाईक पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने तालिब व इरफान को मृत घोषित कर दिया तथा समीर व सनव्वर की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को मोर्चरी भिजवा दिया। सूचना पर सीओ धामपुर सर्वम सिंह मौके पर पहुंचे। दो युवकों की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। बताया जाता है कि इरफान 5  बहनों का इकलौता भाई था।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मोहम्मद फैजान नहटौर

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago