Categories: बिजनौर

बिजनौर में होमगार्ड से 50 हजार की रिश्वत मांगने पर दरोगा हुआ सस्पैंड

बिजनौर में एक गंभीर भ्रष्टाचार मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पैदा चौकी इंचार्ज दरोगा अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक होमगार्ड से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में की गई है।

आप को बता दे कि कोतवाली शहर के पेदा चौकी में तैनात दरोगा अमित कुमार ने एक होमगार्ड शक्ति सिंह से विवेचना से उसका नाम हटाने की एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित होमगार्ड ने इस संबंध में सीधे पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी

होमगार्ड ने शिकायती पत्र में कहा एक बार 50 देने के बाद दारोगा चौकी इंचार्ज ने अपने अधिकारियों  के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने की कोशिश की और फिर से 50 हजार की रिश्वत मांगी। होमगार्ड ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि प्रार्थी गांव गढी बगीची का रहने वाला है

तथा अमन पसन्द व कानून मे विश्वास रखने वाला व्यक्ति है तथा होमगार्ड में कार्यरत है गांव के ही रहने वाले सुरेन्द्र सिहं पुत्र गोपी सिहं प्रार्थी से शिव मन्दिर के नव निर्माण को लेकर रंजिश रखते चले आ रहे है उक्त शिव मन्दिर का निर्माण प्रार्थी ने विवाद को देखते हुए अपनी निजी आवासीय भूमि में सक्षम अकारियो से परमीशन लेकर करवाया जा रहा है जिस कारण उक्त सुरेन्द्र आदि प्रार्थी से रंजिश रख रहे है और प्रयास कर रहे है कि उक्त मन्दिर का निर्माण ना हो सके।

25 अक्टूबर को प्रार्थी अपनी होमगार्ड की डयूटी जने के लिए घर से तैयार होकर निकल रहा था कि तभी सुरेन्द्र की पुत्री व पत्नी ने अपने घर मे शौर मचाना शुरू कर दिया व तोड फोड मचानी शुरू कर दी और प्रार्थी व अन्य के विरूद्ध एक जाली व फर्जी तहरीर बनाकर थाने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी जिसकी तफतीश एस० आई० अमित कुमार चौकी इन्चार्ज पेदा कर रहे है

तफतीश हेतु एस० आई० अमित कुमार ने प्रार्थी को थाने पर बुलाकर कहा कि तुम मुझे 50,000 रू० दो नही तो मैं तुम्हारा नाम झूठा ही आगे बढा दूंगा इस पर प्रार्थी ने झूठे मुकदमे से बचने के लिये एस० आई० अमित कुमार को 40,000 रु0 नकद व 10,000 रू०  पेटीएम द्वारा 12 जनवरी को ट्रांसफर किये बावजूद इसके एस० आई० अमित कुमार ने प्रार्थी पर फिर से 50,000 रू0 देने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया कि उपर से अधिकारी नही मान रहे है इसलिए तुम्हे 50,000 रू0 और देने होंगे ।

एसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सीओ सिटी को जांच के आदेश दिए। जांच में दरोगा के खिलाफ आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है, जिसके तहत भ्रष्टाचार के किसी भी मामले में कड़ी कार्रवाई की जाती है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम बिजनौर

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago