Categories: बिजनौर

बिजनौर में चोरों ने दी दस्तक तो ग्रामीण लाठी डंडे लेकर घरों से बाहर निकले लगाया पहरा

बिजनौर के गांव सदरुद्दीन नगर में चोर दिखाई देने से ग्रामीण हुए भयभीत ग्रामीणों को चोरों की आहट होने पर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर घरों से बाहर निकले। लोगों को आता देख चोर बाइक द्वारा भाग निकले। चोरों के आतंक से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

आप को बता दें कि जनपद में चोरों का आतंक जारी है। चोर प्रतिदिन कही न कही छोटी बड़ी चोरियों को अंजाम दे रहे है। जिससे जनपद में चोरों के आतंक से हर कोई व्यक्ति भयभीत है और पूरी तरह चोरों से सचेत है।

वहीं देर रात करीब 12.30  बजे तीन चोर गांव सदरुद्दीन नगर में दिखाई दिए। ग्रामीणों के अनुसार चोर शाकिर का दरवाजा थपथपा रहे थे तथा दो चोर दूसरे के घर के बाहर खड़े थे। जिसकी मकान स्वामियों को आहट हुई।

आहट होने पर मकान स्वामियों ने एक दूसरे को फोन कर जगाया। इसी दौरान चोरों को लोगों की आने की आहट हुई वही कुत्ते भौंकने लगे। जिसे देख चोर भागने लगे। चोरों के दस्तक देने की बात सुनते ही ग्रामीण लाठी डंडे लेकर अपने अपने घरों से निकले और चोरों की तलाश की।

सैकड़ों लोगी ने चोरों की तलाश हेतु कांबिंग की । ग्रामीणों के अनुसार चोर बाइक  द्वारा भाग निकले। वही ग्रामीणों ने पूरे गांव में पहरा लगाकर लोगों को जागते हुए सतर्क रहने की अपील की।

चोरों के आतंक से हर एक व्यक्ति भयभीत है तथा क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।वही पुलिस भी ग्रामीणों को जागते सोते हुए सतर्क रहने की अपील कर रही है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मोहम्मद फैजान नहटौर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago