Categories: नहटौर

रॉयल क्लब नहटौर ने 32 वाँ लिहाफ वितरण समारोह अयोजित कर 500 गरीब लोगों को लिहाफ बाँटे

बिजनौर के नहटौर में रॉयल क्लब नहटौर ने मरहूम नसीम सैफी जाट की याद में 32 वाँ लिहाफ वितरण समारोह का आयोजन किया , जिसमें लगभग 500 निर्धनों को लिहाफ वितरित किए गए। लिहाफ पाकर गरीबों ने अपनी नेक दुआओं से नवाजा

आप को बता दें कि नसीम सैफी जाट पिछले 23 वर्षों से लगातार लिहाफ वितरण कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों और मजलूमों के मदद करते चले आ रहे थे कार्यक्रम से 9 वर्ष पूर्व उनका इंतकाल हो गया था।

उनकी मौत के बाद पिछले 9 वर्षों से लगा तार उनके पुत्र जावेद जाट, परवेज सैफी, इंजीनियर उबेद उनकी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लिहाफ वितरण कार्यक्रम आयोजित करते चले आ रहे हे।

जिसके चलते रविवार को मौहल्ला पीर शहीद काला स्थित मदरसा फैजुल उलूम में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 500 गरीब बेसहारा लोगों को लिहाफ वितरित किए गए

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लिहाफ वितरण कार्यक्रम की जितनी प्रशंसा की जाए कम है ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई सबसे अच्छा कार्य है तो वह गरीबों की मदद करना है।

इस कार्यक्रम में सभी धर्म के लोगों को लिहाफ वितरित किए गए है। यह कार्य पूरी इमानदारी के साथ लोगों की सेवा करने लिए आयोजित किया जाता है।इसके लिए सम्पन्न लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने गरीबों के लिए इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम संयोजन जावेद जाट ने इसी तरह आगे भी कार्यक्रम करते रहने की बात कही। लिहाफ पाकर लोग खुश नजर आए और अपनी नेक दुआओं से नवाजा।

इस मौके पर नीरज जैन,कामरेड गुलाम साबिर सिद्दीकी,कामरेड मकसूद राणा ,कमल वर्मा, डॉ खलील, मौ फैजान आदि मौजूद रहे।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मोहम्मद फैजान नहटौर

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago