Categories: नूरपुर

बिजनौर में ज़मीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। धोलागढ़ गांव में नए मकान को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। यह घटना बिजनौर जिले के धोलागढ़ गांव की है, जहां मकान को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

बड़े भाई ने छोटे भाई मोहित सैनी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण ने स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई विनेश को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि भाइयों के बीच काफी समय से मकान को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसपी ग्रामीण राम अर्ज ने बताया कि पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने में लगी हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में समाने आया कि मकान के विवाद को लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ था

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ गुलफाम राजा नूरपुर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago