Categories: नहटौर

बिजनौर में दो बाईकों की आमने सामने की भिड़ंत में एक की मौत दो घायल

बिजनौर के नहटौर में दो बाईकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,

जानकारी के अनुसार जनपद संभल के कस्बा असमोली निवासी पंकज कुमार पुत्र अशोक कुमार उम्र 26 वर्ष अपने मौसेरे भाई भारत पुत्र उमेश निवासी कस्बा असमोली जिला संभल के साथ कोटद्वार उत्तराखंड सिद्धबली पर प्रसाद चढ़ाने गया था।

बताया जाता है कि दोनो प्रसाद चढ़ाकर वापस अपने घर लौट रहे थे जब उनकी बाइक नहटौर कोतवाली देहात मार्ग ग्राम फुलसंदा स्थित आश्रम के पास पहुंची तो उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही थाना कोतवाली देहात के गांव मोशापुर निवासी अमित पुत्र विजयपाल उम्र 33 वर्ष की बाइक से हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को राहगीरों ने आनन फानन में सीएचसी अस्पताल भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने भारत को मृत घोषित कर दिया तथा दोनो घायल अमित व पंकज की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सूचना दी कोतवाल धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।परिजनों के पहुंचने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

बिजनौर के नहटौर से मोहम्मद फैज़ान की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नहटौर मौहम्मद फैजान की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago