Categories: चांदपुर

बिजनौर के चांदपुर में भीषण गर्मी में राह चलते व्यक्ति की सड़क पर गिरकर हुई मौत

बिजनौर के चांदपुर में फीना चौक धनोरा रोड रेलवे फाटक के निकट राह चलते अज्ञात व्यक्ति की भीषण गर्मी की चपेट में आकर सडक पर गिरते ही मौत हो गई घटना स्थल पर लोगों की भीड जमा हो गई सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया,

दरअसल पूरा मामला चांदपुर फीना चौक धनोरा रोड रेलवे फाटक का है जहां आज दोपहर भीषण गर्मी में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति  धनौरा मार्ग रेलवे क्रासिंग के पास से गुजर रहा था भीषण गर्मी के चलते चक्कर खाकर सड़क पर गिर गया गिरते ही मौत हो गई । अज्ञात व्यक्ति के गिरते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई,

घटना की सूचना मिलते ही अम्बेडकर पुलिस चौकी पर तैनात हैंड़ कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और भीड़ में लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया  ताकि मृतक के परिजनों को सूचना दी जा सकें हैंड कांस्टेबल धर्मेंद्र ने बताया कि मृतक नशे का आदी था जिसकी पहछान बोनी ग्राम रसूलपुर नंगला निवासी के रूप में हुई  है परिजनों को सूचना दे दी गई है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद की रिपोर्ट

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago