बिजनौर कीचड़ भरे रास्तों पर चले नगीना सांसद चंद्रशेखर अफसरों को भी चलवाया, कहा- 15 दिन में रास्ते को ठीक करवाएं अधिकारी

बिजनौर के नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से है जहां बिजनौर के नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद चंद्रशेखर आजाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में सांसद चंद्रशेखर आजाद किरतपुर क्षेत्र के सराय इम्मा गांव में कीचड़ भरे खराब रास्तों पर सरकारी अधिकारियों के साथ चलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने गांव की समस्याओं को देखते हुए अधिकारियों को 15 दिन के भीतर सड़कों को ठीक कराने का निर्देश दिया है।

दरअसल यह वीडियो किरतपुर क्षेत्र के सराय इम्मा गांव का है, जहां सांसद चंद्रशेखर आजाद सरकारी अधिकारियों के साथ गांव की जर्जर सड़कों पर पैदल चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सांसद ने गांव में फैली समस्याओं, जैसे खराब सड़कें, गंदगी और जल निकासी की अव्यवस्था को लेकर अधिकारियों से नाराजगी जताई है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि 15 दिन के अंदर इन समस्याओं को दूर करें, अन्यथा उच्च अधिकारियों को बुलाकर जनता की समस्याओं को दिखाया जाएगा।

सांसद चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि वह गांव में कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago