बिजनौर में कब्र से निकाला पति का शव पत्नी को थी पति की हत्या की आशंका

बिजनौर के नगीना देहात क्षेत्र में पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कब्र से पति के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पत्नी को आशंका थी की उसके पति की हत्या की गई है। जिसको लेकर महिला ने डीएम और एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी

दरअसल आपको बता दे की नगीना देहात क्षेत्र के गांव जट नंगला उर्फ गढ़ी की रहने वाली कौशर पत्नी दिलशाद ने 30 दिसंबर 2024 को डीएम और एसपी को एक शिकायती पत्र देकर उसमे बताया था की 22 और 23 दिसंबर की रात को उसके पति दिलशाद की जमीन के चक्कर मे इरफ़ान, इमरान पुत्र रियासत व रियासत पुत्र अब्दुल सकूर तथा निशार पुत्र गफूर ने मिलकर हत्या करदी।

पीड़िता कौशर ने बताया की वो कुछ दिनों के लिए अपने मायके गई हुई थी पति की मौत की खबर उसको गांव के लोगो द्वारा मिली जिसके बाद वो अपने भाइयो के साथ ससुराल पहुंची पीड़िता का आरोप है की जब वो ससुराल पहुंची तो उस समय पति को दफीने के लिए लेकर जा रहे थे।

आरोपियों ने उसको पति का सही से चेहरा भी नही देखने दिया पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकयत डीएम और एसपी से की थी वही आज डीएम के आदेश पर गांव के जिम्मेदार लोगो की मौजूदगी मे मृतक दिलशाद के शव को पुलिस ने कब्र बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरु करदी गई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दिलशाद की मौत का सही कारण पता चल पायेगा

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नदीम मलिक नगीना

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago