एनकाउंटर के बाद पुलिस के सामने हाथ जोड़ने लगे बिजनौर के बदमाश

बिजनौर की सीमा से सटे मीरापुर थाना क्षेत्र में एक घर के अंदर चोरी करके भाग रहे पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

घायल बदमाशों की पहचान बिजनौर निवासी मलखान और सरफराज के रूप में हुई है ये मुठभेड़ मीरापुर की मुनसिर कॉलोनी में चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच हुई। पुलिस ने ईदगाह रोड के जंगलों में घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया।

सीओ जानसठ यतेंद्र नागर के मुताबिक, घायल बदमाशों पर लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत 24-25 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनके पास से पुलिस ने एक बाइक, दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं

मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाशों ने पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी। कहा कि आज के बाद वो लोग कभी भी चोरी या अन्य किसी भी तरह की आपराधिक घटनाओं को अंजाम नहीं देंगे।

घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। सीओ जानसठ यतेंद्र नागर का कहना है कि बदमाश लंबे समय से जिले में सक्रिय थे और कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago