बिजनौर मे 40 दिन के भीतर मां-बेटियों की मौत ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या का आरोप पुलिस जांच ने जुटी

कभी कभी किसी घर के लिए एक बात बोली जाती है कि मौत ने घर देख लिया है। यह सिर्फ और सिर्फ एक कहावत है, लेकिन कहीं कहीं यह बात इतनी सच होती भी देखी गई है और सच भी ऐसी कि कुछ ही दिनों में पूरा घर ही खाली हो गया। बात चौंकाने वाली जरूर है लेकिन पूरी तरह से सच है।

दरअसल, नगीना के मोहल्ला सराय मिल के रहने वाले शादाब की बाजार बिरादरी में कपड़े की दुकान है। इनके घर में 21 दिसंबर 2024 से लेकर अब तक एक के बाद एक कई मौतें हो गई हैं। इनकी बीवी शमा महिलाओं का समूह चलाती थी।

जुमे के दिन सुबह 7:00 बजे अचानक उनकी तबियत बिगड़नी शुरू हो गई। उनके पति डॉक्टर को बुलाकर लाए, लेकिन जब तक डॉक्टर साहब आते शमा की मौत हो चुकी थी। देखते ही देखते यह बात पूरे मोहल्ले में फैल गई।

शमा के परिवार ने शादाब पर उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। लेकिन इससे पहले भी शादाब की तीन बेटियों की मौत हो चुकी थी?

शादाब ने बताया कि उनकी तीनों बच्चियों को इन्फेक्शन हो गया था, जिससे उनकी मौत हो गई। शादाब की पहली बेटी, समीरा की मौत 21 दिसंबर 2024, दूसरी बेटी अंजीरा की मौत 31 दिसंबर 2024 और तीसरी बेटी आइरा की मौत 24 जनवरी 2025 को मौत हो गई उसके बाद शादाब की पत्नी शमा की भी मौत हो गई।

अब ये कोई इत्तफाक है या फिर कोई सोंची समझी साजिश। इसमें किसी भी बात से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल शमा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जांच करनी शुरू कर दी है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ चीफ एडिटर विकास आर्य

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago