बिजनौर में हुए NIA के डिप्टी एसपी तंजील हत्याकांड में मुनीर को सुनाई 10 साल की सजा

▪️साल 2016 में की गयी थी डिप्टी एसपी और उनकी पत्नी की हत्या।

Bijnor: एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद व उनकी पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी मुनीर को शनिवार को भारी सुरक्षा के बीच गैंगेस्टर कोर्ट में पेश किया गया। गैंगेस्टर एक्ट के मामले में निर्णय के लिए गैंगेस्टर कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. विजय कुमार ने बिजनौर में हुए NIA के डिप्टी एसपी तंजील हत्याकांड में मुख्य आरोपी मुनीर को 10 साल की सजा सुनाईसाथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया

मुनीर के साथी रेयान को 5 साल की सजा व 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।आरोपी मुनीर NIA के डिप्टी एसपी और उनकी पत्नी के मर्डर मामले में सोनभद्र  जेल में बंद है । मुनीर की पेशी के दौरान जजी में एडिशनल एसपी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सीटी कुलदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

जजी को आज छावनी का रूप दे दिया गया था। 3 अप्रैल 2016 को सहसपुर के ही रहने वाले एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की उस समय हत्या कर दी थी, जब वह कार से स्योहारा से सहसपुर लौट रहे थे।

इस घटना में मुनीर के साथ रिहान, जौनी, तजीम अहमद व रिजवान भी शामिल थे। पुलिस ने मुनीर के साथियों को तो दबोच लिया था, लेकिन मुनीर पुलिस के हाथ नहीं आया था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बाद में एसटीएफ ने उसे गाजियाबाद के एक मकान से गिरफ्तार किया था

आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी देख सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago