▪️बाईक पर सवार बदमाशों ने दिया दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम।
Bijnor: जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नजीबाबाद में संतोषी माता मंदिर के पासमें बे खौफ़ बदमाशो ने सरेआम कई राउंड युवक पर गोली चलाई। CCTV कैमरे में दो बदमाशों की कई राउंड फायरिंग व पिटाई करने की तस्वीर क़ैद हो गई
बेखौफ बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नही रहा । दिनदहाड़े कई राउंड की फायरिंग करने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नगर के टीला मंदिर क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने अचानक दो युवकों पर हमला कर दिया। घटना में युवक के गंभीर चोटें आई। हमलावर फायर करते हुए फरार हो गए।
प्राप्त जनकारी के अनुसार टीला मंदिर क्षेत्र में लगभग डेढ़ बजे मकबरा निवासी संदीप राजपूत का पुत्र यशदीप राजपूत अपने साथी अक्षय के साथ किसी काम से टीला मंदिर क्षेत्र आया हुआ था। बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार युवकों ने अचानक दोनों युवकों को घेर लिया। धारदार हथियार से हमला करने से यशदीप के सिर में गंभीर चोटें आईं। जबकि उसका साथी जान बचाकर भाग गया भागते हुए समय हमलावरों ने हवाई फायर भी किये जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।
घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी सिटी डॉ0 प्रवीण रंजन सिंह ने भी नजीबाबाद पहुंचकर घटना की जानकारी की। इस सम्बंध में सीओ गजेंद्र पाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रात्रि में ही घायल की माता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी देख सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,
नजीबाबाद से हमारे संवाददाता वसीम बारी की रिपोर्ट।
© Bijnor Express
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…