Categories: किरतपुर

किरतपुर में गन्ना क्रेशर का हुआ शुभारंभ बिजनौर के गुड़ की महक देश के कोने कोने तक पहुँचेगी : साईम राजा

किरतपुर ग्राम मुंढाला के पास नवनिर्मित मेहर केन क्रेशर का उद्धघाटन पूर्व राज्य मंत्री राजा ग़ज़नफर अली खान की पत्नि श्रीमती मीना खान व वरिष्ठ समाज सेवी साईम राजा की माता श्रीमती मेहर निगार ने संयुक्त रूप से फीट काट कर किया। इससे पूर्व क़ुरआन ख्वानी कर मुफ़्ती कलीम अहमद ने बरकत के लिए दुआ कराई।

इस अवसर पर नगर व क्षेत्र से पधारे क्रेशर स्वामी व गुड़ व्यापारियों ने क्रेशर स्वामी साईम राजा को बधाई दी । उन्होंने बताया कि किरतपुर का गुड़ इतना मशहूर था कि देश के नगरों व महानगरों में किरतपुर के गुड़ के नाम से बिकता था। गुड़ उद्योग यहां का सबसे पुराना उद्योग है एक जमाना था कि किरतपुर व क्षेत्र में लगभग तीन दर्जन क्रेशर लगे हुए थे जो धीरे धीरे बन्द होते गए परन्तु ऐसा लग रहा है कि वही दौर अब वापिस आने वाला है। साईम राजा के इस क्रेशर में बनने वाले गुड़ को महक देश के कोने कोने तक फैलेगी।

इस मौके विधायक मनोज पारस की पत्नि श्रीमती नीलम पारस, श्रीमती मरियम साईम राजा, सुंदर गोयल,प्रदीप चौहान मुन्ना ठाकुर बिजनौर,सलीम अहमद मुंढाला,अब्दुल जब्बार मकरानी, शमसुद्दीन मकरानी,हाजी दानिश अली,डाक्टर एम फैज़ान खान, सुभाष शर्मा, शब्बन जुनैदी, पूर्व मंत्री धनीराम सिंह,शहाब अतहर खान उर्फ कल्लू खान, छोटे चौधरी,प्रोषत्तम कुमार, रफ़ीक़ क़ुरैशी, अली नवाज़ खान, तौफ़ीक़ मलिक, हाजी वहाजुद्दीन, नसीम अर्शी, जावेद अली खान, राशिद अहमद होटल वाले, महफूज़ खान, ज़ियाउद्दीन उर्फ बबलू,ज़ीशान मिर्ज़ा,शब्बू चौधरी, हसन अली चौधरी एडवोकेट, मौलाना शमीम, मुफ़्ती मुशर्रफ, मौलाना यूसुफ, इक़रार नेता, आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : बिजनौर एक्सप्रेस खबर सबसे पहले

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago