Categories: किरतपुर

बिजनौर के किरतपुर रेलवे लाइन पर हुसैनपुर के निकट वृद्ध का शव मिलने से गांव में शोक

Bijnor: बुधवार सुबह लगभग 7:00 बजे किरतपुर से ग्राम छितावार मार्ग पर ग्राम हुसैनपुर सुलतान में रेलवे लाइन के पास एक 65 वर्षीय वृद्ध शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

किसी सूचना ग्रामवासियों द्वारा स्थानीय किरतपुर थाने में दी गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची किरतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी अनुसार किरतपुर निकटवर्ती ग्राम हुसैनपुर सुल्तान में रेलवे फाटक के पास स्थानीय गांव वालों ने एक व्यक्ति का शव रेलवे लाइन पर पड़ा देखा, शव को देख कर ऐसा लग रहा था कि उसके ट्रेन से कटकर मौत हुई है

ग्रामीणों ने तुरंत ही शव मिलने की सूचना पुलिस को दे दी सूचना मिलते ही किरतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया गया था, जिसकी काफी प्रयास के बाद में शव की शिनाख्त हो पाई जिस से पता चला की मृतक का नाम राकेश उम्र 65 वर्ष पुत्र मंगू सिंह निवासी मोहल्ला वालीपुरा बसी किरतपुर है।

मृतक को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया है, परिवार में रोष व्याप्त है परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है। किरतपुर थानाध्यक्ष जीत सिंह ने बताया कि मृतक नशे का आदी था वह मानसिक रूप से भी सही नहीं था।

किरतपुर थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पर वृद्ध का शव मिलने से गांव में सनसनी.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

https://youtu.be/kop86nAALWE

किरतपुर से हमारे सवांददाता हिमांशु भारती की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago