🔹नजीबाबाद में खाद्य विभाग की छापेमारी से खाद्य व्यापारियों में मची सनसनी,
Najibabad: बिजनौर के नजीबाबाद में पिता-पुत्र करते थे मिलावटी दूध का कारोबार नजीबाबाद उप जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नजीबाबाद पुलिस व खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी,
मोहल्ला सबनिगिरान निकट डॉक्टर राम सहाय के पास की गई छापेमारी मैं बड़ी मात्रा में नकली दूध पाउडर के कट्टे व दूध पाउडर बनाने का सामान मिलावटी उपकरण नकली पैकिंग रैपर व उपयोग में आने वाले उपयुक्त सामान मौके से पुलिस ने बरामद किए
आपको बताते चलें कि नजीबाबाद की घनी बस्ती के बीच में बच्चों के पाउडर वाले दूध से किया जा रहा था खिलवाड़ नकली पाउडर दूध का बना कर ब्रांडेड पैकिंग में भरा जा रहा था जिसमें पारस ,मधुसूदन के नाम की पैकिंग में यह दूध का पाउडर भरा जाता भरा जा रहा था
मौके से भारी मात्रा में दूध का पाउडर बरामद किया गया पिता-पुत्र को पुलिस ने हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है पिता विजय कुमार ब पुत्र विशाल नकली दूध के पाउडर को ब्रांडेड पैकेट में भरकर दूध का अवैध व्यापार कर रहे थे
नजीबाबाद में खाद्य विभाग की छापेमारी से खाद्य व्यापारियों में मची सनसनी..आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,
नजीबाबाद से अल्ताफ रजा की यह खास रिपोर्ट
©Bijnor Express
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…