बिजनोर के बढ़ापुर में माँ की ममता हुई शर्मशार, नवजात शिशु को मरने के लिए कचरे के डिब्बे में फेंका

🔹कयास लगाए जा रहे हैं कि कोख के पाप को छुपाने के लिए किसी कुंवारी मां ने नवजात बच्चे को जन्म देकर मरने के लिए छोड़ दिया,

Bijnor: बिजनौर के बढ़ापुर से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आईं हैं जहाँ एक माँ ने अपने नवजात बालक को जन्म देकर प्लास्टिक के बोरे में बंद कर खाली पड़े प्लाट मे फेंक दिया,

नवजात बच्चे की रोने की आवाज सुनकर पडोस की एक महिला उसे उठाकर अपने घर ले आई और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद में पुलिस ने उपचार के लिए नवजात शिशु को अस्पताल में भर्ती करा दिया हैं जहाँ बच्चे का इलाज चल रहा है,

स्थानीय मुहल्ला ठाकुरान मे गुरुवार को शबनम किन्नर के आवास के समीप खाली पडे प्लाट मे एक नवजात बालक प्लास्टिक के बोरे में बंद पड़ा मिला।

दरअसल मुहल्ले के ही एक पांच वर्ष का बालक अल्फेज़ पुत्र शकील सुबह 9 बजे उक्त प्लॉट पर खेलने गया तो उसे प्लास्टिक के बोरे में से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। अल्फेज़ ने जब यह बात अपने घर जाकर बताई तो उसकी मां ने अल्फेज़ को यह कहकर खेलने के लिए भेज दिया की किसी ने बोरे में बिल्ली का बच्चे को बंद कर फेंका होगा।

अल्फेज़ पुनः उस प्लास्टिक के बोरा के पास पहुंचा और वही से शोर मचा दिया कि मम्मा इसमें से तो बच्चे के रोने की आवाज आ रही है। अल्पेश की आवाज सुनकर आसपास की महिलाएं भी प्लॉट पर पहुंच गई। शन्नो नामक महिला ने जब बोरा खोलकर देखा तो उसमें एक नवजात बालक मिला। शन्नो तुरंत ही उसे अपने घर ले गई और उसके शरीर को साफ कर कपड़े पहनाए।

बालक के बोरे में बंद पड़े होने की सूचना थोड़ी ही देर में पूरे नगर में फैल गई और देखते ही देखते दर्जनों निसंतान महिलाएं बालक को गोद लेने के लिए आपस में बहस करने लगी सूचना मिलने पर पुलिस ने बालक को उपचार हेतु सीएचसी नगीना भेज दिया है,

बिजनौर के बढ़ापुर में माँ की ममता हुई शर्मशार किसी अज्ञात महिला ने नवजात को जन्म देकर प्लास्टिक के बोरे में बंद कर मरने के लिए फेंका..आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बढ़ापुर से हमारे सवांददाता अलीम सलमानी की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago