मां बनीं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, बेटे को दिया जन्म, जाने लोगों ने बधाई की जगह क्यों की अभद्रता

▪️सपना चार साल से हरियाणवी गायक वीर साहू को डेट कर रही हैं. अफवाहें हैं कि दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है,

▪️वीर हरियाणा के एक मशहूर फनकार हैं जो कई हरियाणवी और पंजाबी गीतों में दिखाई दे चुके हैं.

हरियाणा: की मशहूर डांसर वह उत्तर भारत में अपने डांस का लोहा मनवाने वालीं सपना चौधरी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर हैं दरअसल सपना चौधरी मां बन गई हैं उनके पति वीर साहू ने मंगल के रौज़ फेसबुक लाइव के ज़रिए खुद इस बात की जानकारी दी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल के आगाज़ में अफवाहें थीं कि अदाकारा ने अपने लंबे वक्त से ब्वॉयफ्रेंड वीर साहू के साथ सगाई कर ली है. बता दें कि सपना चौधरी सिर्फ़ हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में काफ़ी चर्चित डांसर हैं,

फेसबुक लाइव पर वीर ने कहा कि जो मेरे भाई हैं छोटे या बड़े…वे सुण ल्यो…थारे लिए बहुत खुशी की बात है…मेरे भाइयो थारा भाई बाप बणग्या है. हालांकि लाइव होने के दौरान वीर काफी नाराज़ नजर आए. सपना चौधरी के मां बनने के पोस्‍ट पर लोगों द्वारा दिए जाने वाली रिएक्शन को लेकर उन्‍होंने अपनी भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि मैं पिता बन गया हूं मगर दुख इस बात का हो रहा है कि लोग इस बात पर बेहद अश्‍लील और भद्दे कमेंट कर रहे हैं.

लोगों के भद्दे कमेंट्स पर वीर साहू ने जवाब देते हुए कहा कि ‘हमने अपनी मर्जी से शादी की है, इससे लोगों को क्‍या ऐतराज है? मुझे इस बात का किसी को सबूत थोड़े देना है कि मेरी ज़ाती जिंदगी में क्‍या चल रहा है. मुझे किसी की परवाह नहीं है. मैं जमींदार का खून हूं और खुद्दारी से जीना ही पसंद करता हूं.

इतना ही नहीं वीर साहू यहां तक कह दिया कि वो बदमाश बनने को तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं आम आदमी हूं और मुझे किसी तरह का प्रचार नहीं चाहिए. ‘सपना को लड़का हो गया’ इस तरह के कॉमेंट करके लोग मजाक उड़ा रहे हैं. अगर किसी की हिम्‍मत हो तो मुझे कोई कुछ कहकर बताओ. मैं अब तक कलाकार ही था मगर अब बदमाश भी बनने को तैयार हूं.

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago