विधायक ने विद्युत संकट पर नजीबाबाद में शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति देने तथा विद्युत आपूर्ति में हर संभव सुधार करने की मांग की

Bijnor: बिजनौर के साथ-साथ नजीबाबाद में भी लगातार गहराते विद्युत संकट को गंभीरता से लेते कल नजीबाबाद विधायक हाजी तसलीम अहमद ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता व उपखंड अधिकारी से अपने आवास पर वार्ता की और पश्चिमांचल विद्युत खंड के एम. डी. को संबोधित एक पत्र अधिशासी अभियंता के माध्यम से भेजा

पत्र के द्वारा विधायक हाजी तसलीम अहमद ने विद्युत संकट के दौरान नजीबाबाद में शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति देने तथा विद्युत आपूर्ति में हर संभव सुधार करने की मांग की है।

हाजी तसलीम अहमद ने रमजान माह की सेहरी में रात्रि 2 बजे से 6 बजे तक तथा शाम को इफ्तारी के समय 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक विद्युत कटौती न करने की मांग की। इसके साथ ही चांद रात व ईद पर पूरे दिन आपूर्ति देने की भी मांग की है।

इस मौके पर समाजसेवी हाजी दिलशाद, सपा नेता मुन्नवर अली, सपा नेता वसीम अहमद एडवोकेट, आसिफ मुत्तकी, अब्दुल वाहिद सदर, जाहिद अंसारी पूर्व प्रधान, शद्दन सभासद, आफताब अहमद, डॉक्टर वसीम बारी, शाहनवाज सैफी, जीशान मुल्तानी, मेहताब प्रधान, मंसूर कुरैशी, अहसान सैफी, हाजी लालू आदि मौजूद रहे।

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago