मस्जिद में आपत्तिजनक पोस्टर वह वस्तु डालकर अयोध्या में दंगे भड़काने की साजिश नाकाम, टोपी पहनकर निकले थे हिंदू युवक

▪️एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने अयोध्या पुलिस को 1 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

Ayodhya: देशभर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की लगातार कोशिशें हो रही है जहाँ अभी तक गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली में सांप्रदायिक दंगों की आग ठंडी भी नहीं हुईं थी अब अयोध्या में भी दंगे भड़काने की साजिश रची गई।

साजिशकर्ताओं में 11 हिंदू युवक शामिल थे जो जालीदार टोपी पहनकर मुस्लिमों के वेश में दंगा फसाद कराने निकले थे। लेकिन उनकी यह साजिश अयोध्या पुलिस ने नाकाम कर दी, पुलिस ने मुस्लिमो के वेश में निकले 7 दंगाईयों को गिरफ्तार कर लिया है और 4 लोगों की तालाश जारी है!

उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक इस साजिश के मास्टरमाइंड का नाम महेश कुमार मिश्रा है। महेश मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने कहा है कि वह अयोध्या शहर के सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब करना चाहता था।

महेश के अलावा पुलिस ने प्रत्युष श्रीवास्तव, नितिन कुमार, दीपक गौड़, ब्रजेश पांडेय, शत्रुघ्न प्रजापति और विमल पांडेय को गिरफ्तार किया है। अन्य चार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मास्टरमाइंड चाहता था कि उसकी यह करतूत CCTV में कैद हो जाए इसलिए आरोपियों ने दो ऐसी मस्जिदें चुनीं जहां CCTV लगे थे। वे जालीदार टोपी पहनकर गए थे ताकि पुलिस को लगे की यह करतूत मुसलमानों ने ही की है।

पुलिस छानबीन के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही। सभी आरोपी अयोध्या के ही निवासी बताए जा रहे हैं। मास्टरमाइंड महेश मिश्र के खिलाफ कुल 7 FIR पहले से ही दर्ज हैं

बिजनौर की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago