ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता की शपथ के साथ साथ रिपब्लिक टीवी के चीफ़ अर्नव गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में ज्ञापन सौपां गया।

कोतवाली देहात स्थित विकास खंड कार्यालय के सभागार में वरिष्ठ पत्रकार अनुज शर्मा की अध्यक्षता एवं संगठन के जिला वरिष्ठ महामंत्री नरेश भास्कर के संचालन में हुई।बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ०भानु प्रकाश वर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज के हित में ही निष्पक्ष होकर अपनी पैनी कलम चलायें।

उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की विभिन्न परिस्थितियों से शासन प्रशासन को आवगत कराने का कार्य एक दर्पण के रूप में करता है । पत्रकार साथी अतिउत्साहित होकर कोई भी ऐसा कार्य हरगिज न करें। जिससे समाज में पत्रकारों को तरह तरह की नकारात्मक उपमाओं से नवाजा जाए। जबकी पत्रकारिता के क्षेत्र में सही बात के लिए लड़ने वाले पत्रकार भी मौजूद हैं।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पूरे प्रदेश में संघर्षशील जुझारू कर्मठ प्रदेश अध्यक्ष श्री सौरभ कुमार जी के नेतृत्व में पत्रकारों के हितार्थ लड़ाई लड़ रही है। उनके निर्देश पर आगामी 10 नवंबर को 10:00 बजे रिपब्लिकन भारत चैनल के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी को मुंबई महाराष्ट्र पुलिस द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाकर उन्हें गिरफ्तार करने के विरोध में न्याय की खातिर महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार के नाम पूरे प्रदेश में जिलाधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों को समाज में सौहार्द व आपसी भाईचारा क़ायम करने के लिए कार्य करना चाहिए, वही सच्ची देश भक्ति होती है। बैठक में जनपद के कोने- कोने से आए पत्रकारों को देश और समाज के प्रति निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता की शपथ दिलाई ।बैठक में संगठन की ओर से परिचय पत्रों को वितरित किया गया।

बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से एक ज्ञापन थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन दिया गया । जदेश में पत्रकारों के उत्पीड़न न होने तथा एक टीवी चैनल के पत्रकार अर्णव गोस्वामी पर राजनीतिक दबाव के कारण महाराष्ट्र पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी को पत्रकारिता पर हमला बताते हुए अर्णव गोस्वामी की बिना शर्त रिहाई और फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग की गई।

बैठक को वरिष्ठ पत्रकार अनुज शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अवनीश शर्मा, कल्लन कादरी, सुनील नारायण, इंदल सिंह चौहान, दैनिक उत्तर केसरी के जिला प्रभारी पुनीत गोयल, विनोद शर्मा यशपाल सिंह ,मूलचंद सिंह, फिरोज आलम, कमेंद्र चौधरी, अनुज चौधरी, सोहन वीर, डॉ० धर्मेंद्र सिंह, नरेश कुमार फौजी, विवेक गुप्ता, मौ०आदिल शेख, कमल सिंह ,विक्रांत त्यागी , डॉक्टर राहुल चौधरी, एसोसिएशन फोटोग्राफर बबलू सिंह चौहान, रोहित कुमार भुइयार, परम सिंह, नीरज शर्मा, कौशल शर्मा, विनय मोहन, संजीव मिश्रा, राकेश धीमान आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में काफी संख्या में पत्रकारों की मौजूदगी रही। सफल आयोजन पर आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

बिजनौर से रोहित कुमार की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago