बिजनौर के मंडावली में बकरी चरा रहे बच्चे बाल-बाल बचे, बकरी को गुलदार ने बनाया निवाला

🔹जंगल में चर रही बकरी को गुलदार ने बनाया अपना निवाला ग्रामीण दहशत में,

🔹गुलदार के हमले के बाद गांव में फैली दहशत, मंडवाली क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार देखने को मिल रहा है गुलदार,

Bijnor news : बिजनौर के मंडावली में गुलदार ने चारा चर रहीं बकरी पर हमला कर अपना निवाला बना लिया इस बीच जंगल में बकरी चरा रहे बच्चे बाल-बाल बच गए, घटना से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है,

मंडावली निवासी बुंदू के बच्चे गांव के पास नहर किनारे पर बकरियों को चरा रहे थे तभी गन्ने के खेत से निकला एक गुलदार बकरी को उठा ले गया गुलदार के हमले से बच्चे बाल-बाल बच गए बच्चे शोर मचाते हुए गांव की तरफ दौड़ पड़े घर आकर बच्चों ने गुलदार के द्वारा बकरी को उठा ले जाने की जानकारी दी जिससे गांव में दहशत पैदा हो गई,

ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में जाकर देखा तो बकरी खेत में मृत पड़ी हुई मिली घटना से ग्रामीणों में किसानों में दहशत का माहौल है ग्रामीणों में अब दहशत बनी हुई है कि गुलदार आप किसी और पर भी हमला कर सकता है और अगर बच्चे वहां से ना भागते तो बड़ी घटना हो सकती थी,

मंडावली के जंगल में चर रही बकरी को गुलदार ने बनाया निवाला बकरी चरा रहे चरवाहे बाल-बाल बचे आप हमारे यू टयूब चैनल पर जुड़े और सबसे पहले देखें बिजनौर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरें,



मंडावली से अब्दुल रहमान अल्वी की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago