Categories: अमरोहा

बिजनौर पुलिस ने किया मुठभेड़ के बाद 4 लुटेरों को गिरफ्तार

🔹लुटेरों के पास से बड़ी संख्या में हथियार वह मोटर साइकिल हुईं बरामद,

Bijnor: चांदपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट की गई बाइको सहित 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया चारों बदमाश अमरोहा व संभल जिले के रहने वाले है जो जनपद बिजनौर में आकर वारदात को अंजाम देते थे फिलहाल पुलिस चारों अभियुक्तों को जेल भेजने की कवायद में जुट गई है

आप को बता दें कि बिजनौर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह के आदेश अनुसार जनपद में अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज चांदपुर पुलिस ने चांदपुर कस्बे के पास मंडी समिति में 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाशो को गिरफ्तार किया है

जबकि इनका एक अन्य साथी भागने में पुलिस को चकमा देकर कामयाब हो गया एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि चारों अभियुक्त गैर जनपद के हैं, जो बिजनौर जिले में आकर बड़ी घटना को अंजाम देते थे चारों अभियुक्तों के पास से 9 बाइके बरामद हुई हैं। जिनमें से कुछ बाईके लूटी गई है। एसपी ने बताया कि चारों अभियुक्तों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी,

आप पूरी रिपोर्ट हमारे बिजनौर एक्सप्रेस यू टयूब चैनल पर देख सकते हैं,

बिजनौर से रोहित कुमार रिपोर्ट।

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

1 month ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago