बिजनौर पहुंची देश की लाडली शूटर दादियाँ चंद्रो तोमर और प्रकाशो देवी

🔹तन बुड्ढा होवे मन बुड्ढा नहीं होता कहकर रन फ़ॉर हेल्थ मैराथन को दिखाई हरि झंडी,

Bijnor: विश्व स्वास्थ्य संगठन दिवस के मौके पर बिजनौर के विवेक कॉलेज द्वारा रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत नेहरू स्टेडियम से छात्र छात्राओं सहित अन्य लोगों ने मैराथन दौड़ में भाग लिया। मैराथन दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय शूटर चंद्रो तोमर और प्रकाशो देवी ने झंडी दिखाकर किया

बिजनौर के विवेक कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिवस के अवसर पर आज एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ को अंतरराष्ट्रीय शूटर चंद्रो तोमर और प्रकाश देवी ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया।

इस अवसर पर छात्र छात्राओं सहित शहर के अन्य लोगों ने भी इस मैराथन दौड़ में शामिल होकर स्वास्थ्य के प्रति सभी लोगों को जागरूक करने का काम किया। विवेक विवेक कॉलेज द्वारा 7 अप्रैल को हर साल इस मैराथन दौड़ का आयोजन करके लोगों को स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए जागरूक किया जाता रहा है

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय शूटर प्रकाशो देवी ने बताया कि तन भले ही बुड्ढा हो जाए लेकिन मन कभी बुड्ढा नहीं होना चाहिए इसी के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शूटर का खिताब अपने नाम किया था। मैराथन दौड़ का शुभारंभ करते हुए प्रकाशो देवी ने बताया कि बच्चा भले ही एक बार असफल हो लेकिन उसे सफलता के लिए बार-बार प्रयास करते रहना चाहिए। प्रयास करने से ही सफलता हाथ लगती है कभी भी बच्चों को निराश नहीं होना चाहिए। मैंने और मेरी जेठानी ने इसी प्रयास के जरिए अंतरराष्ट्रीय शूटर में अपना नाम दर्ज कराया है

विश्व स्वास्थ्य संगठन दिवस के मौके पर बिजनौर के विवेक कॉलेज द्वारा रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा की यह खास रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago