Categories: नहटौर

बिजनौर: खेत में गुलदार के शावक मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

बिजनौर में खेत में गुलदार के शावक मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके पर पहुंच गए और भारी भीड़ जमा हो गई आखिर में किसानों ने वन विभाग को सूचना दी आसपास में गुलदार के होने की आशंका से किसानों में भय का माहौल है।

आपको बता दें बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर गांव के जंगल में सचिन त्यागी के खेत में दिनदहाड़े गुलदार के तीन शावक मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई इस दौरान आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भी इकट्ठा हो गए आखिर में ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी लेकिन घंटों बाद तक भी वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

उधर ग्रामीणों का मानना है कि खेत में शावक मिलने का मतलब है कि गुलदार भी आसपास खेतों में ही मौजूद होगा आसपास के खेतों में गुलदार के मौजूद होने से किसानों में भय का माहौल है सभी किसानों ने एकजुट होकर पिंजरा लगवा कर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

Share
Published by

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago