बिजनौर के किरतपुर में स्तिथ मुथूट माइक्रोफिन में चोरी का हुआ पर्दाफाश पूर्व मैनेजर ही निकला चोरी का मास्टरमाइंड

बिजनौर के किरतपुर में मुथूट माइक्रोफिन कंपनी से हुई 6 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मौजूदा ब्रांच मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी की वारदात में कंपनी के पूर्व ब्रांच मैनेजर का हाथ होने की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, 5 फरवरी की रात को कंपनी के दफ्तर में हुई चोरी की साजिश पूर्व ब्रांच मैनेजर अमन ने रची थी। अमन पर भारी कर्ज था और इसे चुकाने के लिए उसने यह योजना बनाई। एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने बताया कि अमन 26 दिसंबर 2024 को नौकरी छोड़ चुका था। उसकी जगह वसीम नए मैनेजर बने थे।

9 जनवरी को वसीम के कमरे पर अमन ठहरा, जहां कंपनी का कर्मचारी मोहित शर्मा भी मौजूद था। अमन ने अपनी आर्थिक परेशानी बताई और सभी ने मिलकर चोरी की योजना बनाई।

वारदात के दिन अमन अपने रिश्तेदार अनिकेत के साथ किरतपुर आया। वसीम और मोहित ने उन्हें कार्यालय की चाबी दी, जिसके बाद अमन और अनिकेत ने चोरी को अंजाम दिया और बाइक से फरार हो गए।

पुलिस ने मौजूदा ब्रांच मैनेजर वसीम (मुजफ्फरनगर), मोहित (बरेली), पूर्व मैनेजर अमन (मुरादाबाद) और बलवेंद्र उर्फ अनिकेत (रामपुर) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 5 लाख 82 हजार रुपये और दो बाइक बरामद की गई हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago