बिजनौर में सड़क हादसे में दो दोस्तो की मौत, परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे दोनों युवकों के शव देख कर परिजनों में मचा कोहराम

बिजनौर के नहटौर में नहटौर कोतवाली देहात मार्ग पर पाल इंस्टीट्यूट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों दोस्तों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है

जानकारी के अनुसार बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के ग्राम सीकरी बुजुर्ग निवासी 20 वर्षीय शाकिर पुत्र मुजाहिद गांव के ही अपने दोस्त 22 वर्षीय दीपक पुत्र सर्वेश के साथ सोमवार की शाम करीब सात बजे बाइक द्वारा नहटौर से घर जा रहा था।

कोतवाली देहात मार्ग पर पाल इंस्टीट्यूट के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। दोनों युवकों के शव देख कर परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने दोनों के शवों को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल धीरज सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएंगी। दोनों की मौत से परिवार का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago