बिजनौर में रविदास जयंती को लेकर प्रशासन अलर्ट एसपी अभिषेक झा ने जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर आयोजकों से की बातचीत

पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा थाना किरतपुर क्षेत्रान्तर्गत रविदास जयंती के दृष्टिगत निकलने वाले जुलूसों के मार्गो का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाए समय से सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में संबधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

आपको बता दे कि आगामी रविदास जयंती के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने पुलिस बल के साथ कस्बा किरतपुर का दौरा किया, जहां जयंती पर जुलूस निकाला जाना है।

एसपी ने जुलूस मार्गों का विस्तृत निरीक्षण किया और आयोजन समिति के सदस्यों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद और थाना प्रभारी किरतपुर को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही जुलूस मार्ग पर आवश्यक सुविधाओं के लिए संबंधित विभागों को चिह्नित करने के निर्देश भी दिए। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि रविदास जयंती के अवसर पर जिले में कई स्थानों पर जुलूस निकाले जाते हैं, जिनमें किरतपुर का जुलूस प्रमुख है।

उन्होंने कहा कि सभी आयोजन सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद और थाना प्रभारी राकेश कुमार किरतपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago