बिजनौर में एंटी करप्शन टीम ने शिक्षा विभाग के कार्यालय पर छापा मारकर बाबू देवेंद्र चौहान को क्लर्क से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

बिजनौर में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात बाबू को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी बाबू ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज नजीबाबाद में निलंबित चल रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राधेश्याम से रिश्वत ली थी। फिलहाल एंटी करप्शन की टीम आरोपी बाबू देवेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है

आप को बता दे कि मुरादाबाद एंटी करप्शन टीम ने बिजनौर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात क्लर्क देवेंद्र कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई एक निलंबित कर्मचारी की शिकायत पर की गई। मामले के अनुसार, किरतपुर निवासी राधेश्याम आर्य कन्या इंटर कॉलेज नजीबाबाद में चपरासी के पद पर कार्यरत था। उन्हें तीन साल पहले मैनेजमेंट ने निलंबित कर दिया था।

अपनी बहाली के लिए वह DIOS कार्यालय के क्लर्क देवेंद्र कुमार के संपर्क में था। क्लर्क ने बहाली के नाम पर कई बार पैसे लिए और अब फिर से पैसों की मांग कर रहा था। परेशान होकर राधेश्याम ने दो सप्ताह पहले मुरादाबाद एंटी करप्शन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और गुरुवार को क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी क्लर्क रोता हुआ दिखाई दिया। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 months ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

9 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

9 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

9 months ago